{"_id":"6a28d3a6217250efd105de3b","slug":"elderly-man-beaten-to-death-by-members-of-a-specific-community-amidst-a-poster-dispute-in-kushinagar-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कुशीनगर में पोस्टर विवाद में विशेष समुदाय ने की बुजुर्ग की पीटकर हत्या, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुशीनगर में पोस्टर विवाद में विशेष समुदाय ने की बुजुर्ग की पीटकर हत्या, गांव में तनाव
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
कुशीनगर जिले में बुजुर्ग की हत्या के बाद तनाव है। विशेष समुदाय के युवकों पर बुजुर्ग की पिटाई का आरोप है। पोस्टर फाड़ने को लेकर यह पूरा विवाद हुआ।
kushinagar murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बिहार बुजुर्ग गांव के टोला दीपराय में मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई। पोस्टर फाड़ने के विवाद के बाद 60 वर्षीय रामभजन गिरी को मौत के घाट उतार दिया गया।
मांगुरिपट्टी निवासी रामभजन गिरी की हत्या का आरोप एक विशेष समुदाय के कुछ युवकों पर लगा है। यह विवाद यज्ञ के दौरान एक मकान पर लगे कथावाचिका के पोस्टर फाड़ने को लेकर शुरू हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
देर रात पुलिस अधीक्षक गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही एक प्लाटून प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना का विवरण
बिहार बुजुर्ग गांव के टोला दीपराय में एक यज्ञ के आयोजन को लेकर एक मकान पर कथावाचिका का पोस्टर लगाया गया था। मंगलवार की रात कुछ युवकों ने इस पोस्टर को फाड़ दिया। पोस्टर फाड़ने को लेकर रामभजन गिरी का उन युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने रामभजन गिरी को पीट-पीटकर मार डाला।