{"_id":"6a288135b4d6c216cc04ce08","slug":"attempt-to-burn-a-sleeping-sadhu-inside-his-hut-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161425-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सो रहे साधु को झोपड़ी में जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सो रहे साधु को झोपड़ी में जलाने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग के लवंगियाडीह के राम जानकारी मंदिर परिसर में सोमवार की रात झोपड़ी में आग लगाकर साधु को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। किसी तरह साधु ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। साधु ने थाने में तहरीर दी है।
झोपड़ी में बाबा रामानंद दास उर्फ सीता राम सो रहे थे। धुएं से दम घुटने पर बाबा की आंख खुल गई। उन्होंने गेट को धक्का दिया तो कुंडी खुल गई। बाबा की जान तो बच गई लेकिन झोपड़ी आधी जलकर राख हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने बाइक, गैस सिलिंडर और सामान निकाल लिया। बाबा ने बताया कि कुछ दबंगों ने मंदिर छोड़ने की धमकी दी थी। सुबह मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु दिलीप चौरसिया बंधु प्रसाद, रामायण चौरसिया आदि ने अराजक तत्वों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। थाना अध्यक्ष दिनेश साहनी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos