सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The complaint regarding the sale of government-supplied grain was found to be baseless upon investigation.

Kushinagar News: सरकारी अनाज बेचने की शिकायत जांच में गलत निकली

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The complaint regarding the sale of government-supplied grain was found to be baseless upon investigation.
विज्ञापन
पडरौना। कसया क्षेत्र के हाईवे पर बरवा जंगल के पास ट्रक से सरकारी अनाज उतार कर बेचने की शिकायत जांच में गलत निकली। स्टाॅक के सत्यापन में पता चला कि अनाज देने के बावजूद 17 कोटेदारों से रिसीव नहीं ली गई थी। चार कोटेदारों का अनाज ट्रक और ट्राली पर मिला जो उनके गोदाम में पहुंचाया जा रहा था।

इस मामले में ठेकेदार रामायन सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरएफसी को पत्र लिखा गया है। बरवा जंगल के पास रविवार की शाम कोटे का अनाज ट्रक से उतार कर ट्राली-ट्रैक्टर से भेजा जा रहा था। किसी ने कसया तहसीलदार को अनाज बेचने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार अनाज लदे ट्रैक्टर-ट्राली को रोकवा दिया और क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को सूचना दी। टीम ने चालकों व ठेकेदार के वर्करों से पूछताछ की। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई। सोमवार को पूरे दिन जांच के बाद टीम ने देर रात अपनी रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक पर लदा अनाज 31 कोटेदारों को देना था। 27 कोटेदारों को अनाज दिया गया था, लेकिन ठेकेदार ने रिसीविंग सिर्फ दस कोटेदारों से ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed