सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bolero crashes into wall; mother, son, and two-year-old child killed.

Kushinagar News: दीवार से टकराई बोलेरो, मां-बेटे और दो साल की मासूम की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bolero crashes into wall; mother, son, and two-year-old child killed.
विज्ञापन

देवघर से लौट रहा था कुशीनगर का परिवार

जोकवा बाजार (कुशीनगर)। देवघर में मुंडन संस्कार से लौटते समय बिहार के पटना के पास हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फाजिलनगर नगर पंचायत के गड़हियां वार्ड संख्या-12 निवासी उपेंद्र सिंह (40), उनकी मां फूलमती देवी (65) और उपेंद्र की भतीजी इशिता (2) पुत्री देवंद्र हैं। इसके अलावा वाहन सवार परिवार के ही सात अन्य लोग भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से उनका वाहन ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, उपेंद्र सिंह अपने पुत्र वीर (5) का मुंडन संस्कार कराने रविवार को परिवार वालों के साथ बोलेरो से बाबा धाम गए थे। मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद सभी लोग लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे पटना के समीप वाहन अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया। मौके पर ही उपेंद्र, फूलमती देवी और इशिता मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों रुक्मिणि देवी (50), निक्की (35), रेनू (30), मुस्कान (16) और परी (5) का अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed