{"_id":"6a2880b6a7e69eb4ac0a223a","slug":"departmental-action-initiated-following-the-discovery-of-serious-lapses-in-the-admission-screening-process-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1348475-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: सुरक्षा में चूक पर 2 दरोगा निलंबित, 6 सिपाही लाइनहाजिर- अभ्यर्थी जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: सुरक्षा में चूक पर 2 दरोगा निलंबित, 6 सिपाही लाइनहाजिर- अभ्यर्थी जेल भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय सुरक्षा जांच में गंभीर लापरवाही मिली। इस पर एम्स थाने के एसआई अंकित कुमार और एयरफोर्स चौकी के एसआई चंद्रेश्वर यादव को निलंबित कर दिया गया। 6 सिपाहियों, सरोज सोनू, मंगेश कुमार, सौरभ मौर्या, रिक्रूट प्रतीक कुमार, जितेंद्र कुमार और अनुज यादव को लाइनहाजिर कर विभागीय जांच शुरू की गई है।
परीक्षा के दौरान पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एम्स थाना क्षेत्र स्थित नीना थापा परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया। वहीं छह सिपाहियों को लाइनहाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos
इधर, पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार अभ्यर्थी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना सोमवार की है, जब बिहार के नालंदा जिले के अस्थावा थाना क्षेत्र के बेलवरिया निवासी रामप्रकाश चौहान पुलिस भर्ती परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि वह प्रवेश द्वार पर जांच के बावजूद वह अपने अंडरवियर में मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पीछे बैठी छात्रा ने कक्ष निरीक्षकों को जानकारी दी। कक्ष निरीक्षकों की जांच में उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ।
इसके बाद केंद्र प्रशासन ने उसे तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्स थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इसके बाद केंद्र प्रशासन ने उसे तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्स थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये हुए निलंबित और लाइनहाजिर
मामले की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रवेश के समय सुरक्षा जांच में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। इसी आधार पर एम्स थाने में तैनात एसआई अंकित कुमार और एयरफोर्स चौकी में तैनात एसआई चंद्रेश्वर यादव को निलंबित किया गया जबकि छह सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। लाइनहाजिर किए गए सिपाहियों में सरोज साेनू, मंगेश कुमार, सौरभ मौर्या, रिक्रूट प्रतीक कुमार, जितेंद्र कुमार, व अनुज यादव शामिल हैं।
बोले एसएसपी
परीक्षा की शुचिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी