फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid: 477 kg of black pepper seized

छापा : 477 किलो काली मिर्च जब्त

Fri, 07 Aug 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Raid: 477 kg of black pepper seized
गोरखपुर। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को मोहनलालपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान 477 किलोग्राम साबुत काली मिर्च जब्त की। मौके से काली मिर्च का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जब्त की गई काली मिर्च की अनुमानित कीमत 3 लाख 33 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

विभाग को आशंका है कि खाद्य पदार्थ में रंग सहित अन्य प्रकार की मिलावट की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में स्थित एक गोदाम से बिना बिल और बिना वैध लाइसेंस के संदिग्ध खाद्य पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गोदाम पर छापा मारा।
जांच के दौरान गोदाम में मौजूद कारोबारी नीरज कुमार मद्धेशिया से खाद्य सुरक्षा लाइसेंस मांगा गया लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।
निरीक्षण के दौरान साबुत काली मिर्च में मिलावट की आशंका होने पर उसका एक नमूना लिया गया। गोदाम में रखी 477 किलोग्राम साबुत काली मिर्च को अग्रिम आदेश तक जब्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed