फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If some additional funds are received from the Urban Challenge Fund, the corporation will be able to further increase its investment in the project.

Gorakhpur News: 80 करोड़ के बॉन्ड के बाद अब अर्बन चैलेंज फंड पर नगर निगम की नजर

Fri, 07 Aug 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
If some additional funds are received from the Urban Challenge Fund, the corporation will be able to further increase its investment in the project.
गोरखपुर। नगर निगम 80 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया के साथ ही अब केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड से भी वित्तीय सहायता लेने की तैयारी में जुट गया है। उद्देश्य जलकल परिसर में प्रस्तावित आठ मंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स परियोजना में अधिक निवेश कर भविष्य में होने वाली आय में नगर निगम की हिस्सेदारी बढ़ाना है।
विज्ञापन

करीब 300 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर प्रस्तावित है। इसमें लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि नगर निगम उपलब्ध कराएगा। बचे 200 करोड़ रुपये परियोजना के निर्माण पर खर्च होंगे। इनमें से 80 करोड़ रुपये बॉन्ड के माध्यम से मिलेंगे, जबकि बाकी 120 करोड़ रुपये निजी भागीदार को निवेश करने हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, यदि अर्बन चैलेंज फंड से अतिरिक्त कुछ धनराशि मिल जाती है तो निगम परियोजना में अपना निवेश और बढ़ा सकेगा। इससे निजी भागीदार की हिस्सेदारी कम होगी और भविष्य में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा नगर निगम को मिलेगा। इसी रणनीति के तहत अतिरिक्त फंड की व्यवस्था करने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed