{"_id":"6a74f90a9bb1f9f2ba055ec1","slug":"chancellor-anandiben-patel-expressed-displeasure-over-the-lack-of-cleanliness-in-hostels-and-on-the-university-campus-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1410783-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में हर तरफ हैं खामियां, सीढि़यों पर पान की पीकें और लैब की टोटिंयां सूखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में हर तरफ हैं खामियां, सीढि़यों पर पान की पीकें और लैब की टोटिंयां सूखीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दीक्षांत समारोह के मंच से कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय की खामियां भी एक-एक कर उजागर कर दी। कहा कि हॉस्टलों की सीढि़यां पान व मसालों की पीक से लाल हो चुकी हैं। केमिस्ट्री विभाग के लैब में पानी नहीं आ रहा है। परिसर में कई सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। मजीठिया भवन के पास कूड़े का ढेर लगा है। हीरापुरी कॉलोनी में भी गंदगी है। उन्होंने सुधार के लिए समिति बनाने और उसमें छात्रों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।
परिसर और हॉस्टलों में गंदगी पर नाराजगी जताते हुए कुलाधिपति ने कहा कि जनभवन की टीम ने हॉस्टलों और विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षक संघ के सभी कमरों में ताला लगा हुआ है। खेल मैदान भी ठीक नहीं है। विज्ञान संकाय में काफी पुराने पंखे लगे हैं, जिनको बदलने की जरूरत है। हिंदी और जंतु विज्ञान विभागों में पंखे खराब मिले हैं। अलकनंदा छात्रावास में वाई-फाई नहीं है। लाइट की भी समस्या है। एनसी हॉस्टल को निष्प्रयोज्य घोषित कराकर नया भवन बनवाएं। परिसर से प्रशासनिक भवन तक जगह-जगह लगे अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके हैं। एससी-एसटी गर्ल्स हॉस्टल बनने के तीन साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय में लगे कई फायर सेफ्टी उपकरण एक्सपायर हो चुके हैं। इसे ठीक कराया जाए, जब बेहतर व्यवस्था होगी तभी पढ़ाई का माहौल बनेगा।
गेस्ट हाउस से तेल-मसाले, हॉस्टलों से भोजन के लिए नमूने, अलग-अलग लैब में होगी जांच
गोरखपुर। राज्यपाल ने मंच से बताया कि राजभवन से आई रिपोर्ट के बाद गेस्ट हाउस में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया था और अपने सामने टीम से तेल और मसाले के नमूने लेने को कहा। इसके अलावा दो छात्रावासों से भोजन के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। एक नमूने की जांच स्थानीय प्रयोगशाला में होगी जबकि दूसरा लखनऊ भेजा जाएगा। ताकि किसी तरह का गोलमाल न हो सके। जांच रिपोर्ट कुलपति को उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि खाद्य गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। गर्ल्स हॉस्टल में बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था न होने और भोजन की गुणवत्ता खराब होने पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने तीन माह के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की।