फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered over allegations of sexual exploitation of young women.

Gorakhpur News: युवतियों से यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegations of sexual exploitation of young women.
सहजनवा। शादी का झांसा देकर दो युवतियों से यौन शोषण करने के आरोप में सहजनवां पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहले मामले में सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रिश्तेदारी के एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के खैरहवा निवासी अभिमन्यु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में खजनी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि सहजनवा क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी विशाल विश्वकर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed