{"_id":"6a83715948ec696dcb083f31","slug":"relief-from-waterlogging-in-kirana-mandi-drain-to-be-widened-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1420726-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किराना मंडी में जलभराव से मिलेगी राहत, नाला होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किराना मंडी में जलभराव से मिलेगी राहत, नाला होगा चौड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर आयुक्त ने विजय चौक स्थित निजी अस्पताल से मिर्जापुर पंपिंग स्टेशन तक नाला सफाई का किया निरीक्षण
- किराना मंडी से मिर्जापुर तक नाला चौड़ा करने और लालडिग्गी पार्क में गेट लगाने के निर्देश
गोरखपुर। गीताप्रेस, किराना मंडी और साहबगंज मंडी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की कवायद शुरू हो गई है। यहां जल्द ही नाले का चौड़ीकरण किया जाएगा। सोमवार को नगर आयुक्त अजय जैन ने विजय चौक स्थित निजी अस्पताल के पास चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद रेती चौक से गीताप्रेस, किराना मंडी, लालडिग्गी पार्क होते हुए मिर्जापुर पंपिंग स्टेशन तक नाले की स्थिति देखी।
विजय चौक स्थित निजी अस्पताल के पास नाला सफाई की प्रगति देखने के बाद नगर आयुक्त ने संबंधित कर्मचारियों को सफाई कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए किराना मंडी से मिर्जापुर पंपिंग स्टेशन तक नाले को और चौड़ा कराने को कहा। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर हो सकती है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नाला सफाई और जलनिकासी से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।
--
- संपवेल में पानी पहुंचाने को बनेगा रेगुलेटर
लालडिग्गी पार्क में स्थापित संपवेल की व्यवस्था भी नगर आयुक्त ने देखी। उन्होंने अधिशासी अभियंता अशोक भाटी को संपवेल में पानी की पर्याप्त निकासी सुनिश्चित करने के लिए इनलेट को और नीचे कराने के निर्देश दिए। साथ ही इनलेट पर रेगुलेटर की तरह गेट लगाने को कहा, ताकि पानी के प्रवाह को जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
-- -