सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Repairs will be done after March 15, Public Works Department wrote a letter to SP Traffic.

40 दिन तक रहेगा डायवर्जन: राजघाट पुल पर बदले जाएंगे जाॅइंट और बेयरिंग...15 मार्च के बाद होगा शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
सार

मरम्मत का यह काम करीब 20 वर्ष बाद हो रहा है। केमिकल से दरारें भर दी गई हैं। अब मुख्य काम जॉइंट और बेयरिंग बदलने का होगा। मरम्मत के पूरा होने के बाद पुल की लोड टेस्टिंग भी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पुल में अब कोई संरचनात्मक कमी नहीं है और वर्षों तक यातायात को सुचारू रूप से सहन कर सकता है।

Repairs will be done after March 15, Public Works Department wrote a letter to SP Traffic.
राजघाट पुराने पुल का चल रहा रिपेयरिंग का कार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राप्ती नदी पर स्थित राजघाट के पुराने पुल की मरम्मत का काम 15 मार्च के बाद शुरू होगा। इस दौरान पुल के खराब हो चुके जॉइंट और बेयरिंग बदले जाएंगे। इसके लिए 40 दिनों तक रूट डायवर्ट किया जाएगा। अभी तक बने प्रस्ताव के मुताबिक, पुल पर सड़क की आधी चौड़ाई में मरम्मत होगी और आधी से होकर छोटी गाड़ियों का आवागमन होता रहेगा। बड़े वाहन समानांतर दूसरे पुल से होकर गुजरेंगे।

Trending Videos


वर्ष 1965 में बने यानी 61 साल पुराने पुल के कई हिस्सों में दरारें मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ने जांच कराई। निरीक्षण में पाया गया कि पुल की कंक्रीट में दरारें आ चुकी हैं और जॉइंट के आसपास लगी बेयरिंग जर्जर हो चुकी हैं। इसके बाद मरम्मत कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत का यह काम करीब 20 वर्ष बाद हो रहा है। केमिकल से दरारें भर दी गई हैं। अब मुख्य काम जॉइंट और बेयरिंग बदलने का होगा। मरम्मत के पूरा होने के बाद पुल की लोड टेस्टिंग भी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पुल में अब कोई संरचनात्मक कमी नहीं है और वर्षों तक यातायात को सुचारू रूप से सहन कर सकता है।

अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बेयरिंग बदलने के लिए पुल पर चार चरणों में काम कराया जाएगा। एक लेन में काम होगा और दूसरी लेन में छोटी गाड़ियां आती-जाती रहेंगी। बड़े वाहनों को डायवर्ट करने की योजना है। इसके लिए यातायात विभाग को पत्र लिखा गया है।

राजघाट के पुराने पुल की मरम्मत होनी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से रूट डायवर्जन के लिए पत्र मिला है। 15 मार्च के बाद डायवर्जन किया जाएगा। अभी इस पर विभाग के लोगों से भी रूट प्लान पर चर्चा की जा रही है ताकि जाम की स्थिति पैदा न होने पाए: राजकुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed