{"_id":"69ae472e1ba2558111069853","slug":"wife-should-not-touch-dead-body-man-shares-his-pain-in-two-videos-before-kill-two-children-and-suicide-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'शव को न छुए पत्नी', दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी से पहले दो वीडियो में साझा किया दर्द, मामा ने खोले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'शव को न छुए पत्नी', दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी से पहले दो वीडियो में साझा किया दर्द, मामा ने खोले राज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:21 PM IST
सार
यूपी के महराजगंज के नौतनवा में एसएसबी की सफाईकर्मी के पति ने दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में तीनों की मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। खुदकुशी से पहले पति ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा साथ ही दो वीडियो भी बनाए। इन वीडियो में उसने दर्द बयां किया।
विज्ञापन
1 of 12
maharajganj suicide and murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
महराजगंज जिले के नौतनवा में दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुदकुशी करने वाले अमरीश ठाकुर ने मौत से पहले दो वीडियो बनाकर पत्नी समेत छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में अमरीश ने कहा कि उसकी मौत के बाद उसके शव को उसकी पत्नी न छुए और हो सके तो शव को मेरे घरवालों को लौटा देना। वीडियो सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।
मामा अवधेश कुमार ने बताया कि वीडियो में अमरीश ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बंदना, ससुर रामअवतार, सास चंदा देवी, साला नवीन कुमार, भाभी सुनीता देवी और अमरनाथ भारती मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे।
कहा कि उसकी सास अक्सर उसे ताना देती थी कि वह उन्हें शादी से पहले भी पसंद नहीं था और न ही बाद में। वह उसे बेरोजगार कहकर अपमानित करती थीं। अमरीश ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बंदना का सोनू गौतम से संपर्क था और वह उसी से शादी करने की बात कहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप लगाया कि पत्नी उस युवक को पैसे भी भेजती थी। अमरीश ने दावा किया कि जब वह उत्तराखंड में ड्यूटी पर था और चार महीने तक घर से दूर रहा, तब पत्नी दो माह की गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद उसने मामला दबाने के लिए गर्भपात कराया।
4 of 12
घटनास्थल की जांच-पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्ती रिश्ते में बदली 2019 में हुई थी शादी
मामा अवधेश कुमार ने बताया कि अमरीश के पिता स्व. मन्नू राम सैदपुर तहसील में अमीन थे। बंदना के पिता रामअवतार जंगीपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी हैं और वह भी अमीन के पद पर कार्यरत थे। दोनों की दोस्ती थी, जिसे रिश्ते में बदलते हुए अमरीश और बंदना की शादी वर्ष 2019 में कर दी गई। इसी दौरान बंदना को एसएसबी में नौकरी मिल गई थी।
विज्ञापन
5 of 12
रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 66वीं वाहिनी में तैनात सफाईकर्मी के पति अमरीश ने दो बच्चों कंचन (4 वर्ष) एवं अमरेंद्र (3) की हत्या कर जान दे दी। शव के पास मिले सुसाइड नोट में अमरीश ने पत्नी को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच अमरीश के भाई अश्वनी की तहरीर पर बंदना समेत छह लोगों पर नामजद और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज के नौतनवा में हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।