सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Financial assistance of Rs 5 lakh to Umesh Sharma, who lost his life in a road accident on Mohaddipur flyover.

5 लाख का चेक DM ने सौंपा: मृतक उमेश के परिजनों को मिला आर्थिक सहयोग, होली की रात गाड़ी से कुचलकर हो गई थी मौत

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों ने सरकार से मांग की कि है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, परिवार को सरकारी आवास, आयुष्मान कार्ड की सुविधा तथा दोनों बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाए ताकि भविष्य सुरक्षित हो सके। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह से बातचीत में मृतक उमेश शर्मा के भाई राजेश शर्मा ने बताया कि परिवार पूरी तरह टूट गया है।

Financial assistance of Rs 5 lakh to Umesh Sharma, who lost his life in a road accident on Mohaddipur flyover.
मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वरुप चेक प्रदान करते विधायक ग्रामीण, मेयर व डीएम - फोटो : स्त्रोत- प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार

मोहद्दीपुर फ्लाईओवर पर चार मार्च को हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उमेश शर्मा के परिवार को प्रशासन की ओर से रविवार को जेल रोड तिराहा स्थित आवास पर आर्थिक सहायता दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम दीपक मीणा ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये का चेक सौंपा।

Trending Videos


परिजनों ने सरकार से मांग की कि है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, परिवार को सरकारी आवास, आयुष्मान कार्ड की सुविधा तथा दोनों बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाए ताकि भविष्य सुरक्षित हो सके। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह से बातचीत में मृतक उमेश शर्मा के भाई राजेश शर्मा ने बताया कि परिवार पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश ही घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके जाने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आरोपी गोल्डेन साहनी को कड़ी सजा दी जाए। उमेश के परिवार में पत्नी संजू शर्मा (47), बेटी तान्या शर्मा (19) और पुत्र राजीव शर्मा (12) हैं। डीएम ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed