{"_id":"69dd5c04ee0cffdc970c42a6","slug":"she-found-her-victim-on-social-media-arranged-a-fake-marriage-and-then-hatched-a-horrific-plot-with-her-lover-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1288982-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लुटेरी 'दुल्हन' की जानलेवा कहानी: सोशल मीडिया से शिकार ढूंढा, फर्जी शादी रचाई - प्रेमी संग मिल कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी 'दुल्हन' की जानलेवा कहानी: सोशल मीडिया से शिकार ढूंढा, फर्जी शादी रचाई - प्रेमी संग मिल कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:41 AM IST
सार
तीन जून 2025 को गोरखपुर पहुंचे इंद्र कुमार को आरोपियों ने अपने किराये के मकान में रिश्तेदार बताकर रखा। इसके बाद पांच जून को उसे कुशीनगर के एक होटल ले जाया गया, जहां मांग में सिंदूर भरवाकर फर्जी शादी कराई गई। शादी के बाद आरोपियों ने उसे पनीर-चावल में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं।
विज्ञापन
1 of 8
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक युवक से ठगी और लूट का पर्दाफाश होने के बाद मध्य प्रदेश के युवक की हत्या की वारदात एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। रेखा की ही तरह दिव्यनगर में किराए के मकान में रहने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी की हत्या कर दी थी।
2 of 8
मृतक इंद्र कुमार तिवारी और आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये इंद्र कुमार से संपर्क किया। खुशी ने फर्जी शादी रचाई फिर प्रेमी संग मिलकर खौफनाक साजिश को अंजाम दे दिया। वर्तमान में आरोपी जेल में है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया के गौरीबाजार निवासी कौशल कुमार और झंगहा क्षेत्र की साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी पिछले साल 24 मार्च से गोरखपुर के रानीडीहा स्थित दिव्यनगर में किराए के मकान में रह रहे थे।
Trending Videos
3 of 8
मृतक इंद्र कुमार तिवारी का फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी। मकान मालिक को उन्होंने बताया था कि कौशल सिलाई का काम करता है और उसकी पत्नी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। पांच हजार रुपये महीने पर उन्होंने दो कमरों का फ्लैट लिया था लेकिन शुरू से ही दोनों का व्यवहार संदिग्ध था।
मकान मालिक के बार-बार कहने के बावजूद कौशल ने अपना आधार कार्ड नहीं दिया। वह हर बार बहाना बनाकर टालता रहा। दोनों आसपास के लोगों से भी दूरी बनाए रखते थे और अक्सर कई दिनों तक गायब रहते थे। पूछने पर कभी इलाज तो कभी घूमने की बात कहकर बात टाल देते थे। इससे लोगों को पहले से ही शक होने लगा था।
विज्ञापन
5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो देखकर रची खौफनाक साजिश
सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें इंद्र कुमार तिवारी अपनी शादी न होने और 18 एकड़ जमीन होने की बात बता रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।