{"_id":"6a337f2b12614f01ec0adb48","slug":"son-attacks-sleeping-father-with-an-axe-in-gorakhpur-father-dies-news-in-hindi-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चारपाई पर सो रहे पिता पर बेटे ने किया कुल्हाड़ी से हमला, सिर-गर्दन पर 7-8 वार, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चारपाई पर सो रहे पिता पर बेटे ने किया कुल्हाड़ी से हमला, सिर-गर्दन पर 7-8 वार, मौके पर ही मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार
ब्रह्मदेव कन्नौजिया (55) रात में भोजन करने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो से ढाई बजे के बीच उनके छोटे बेटे गोलू कन्नौजिया ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने सिर और गर्दन पर सात से आठ वार किए, जिससे ब्रह्मदेव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक बुजूर्ग पिता की फाइल फोटो, परिजन और हत्यारोपी बेटा गोलू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब पिता घर के बाहर चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे थे। सिर और गर्दन पर लगातार कई वार किए जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गांव निवासी ब्रह्मदेव कन्नौजिया (55) रात में भोजन करने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो से ढाई बजे के बीच उनके छोटे बेटे गोलू कन्नौजिया ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने सिर और गर्दन पर सात से आठ वार किए, जिससे ब्रह्मदेव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के दौरान हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में ब्रह्मदेव को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। रात करीब तीन बजे प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रेम प्रसंग टूटने के बाद बदल गया था व्यवहार
ग्रामीणों के अनुसार गोलू दो भाइयों में छोटा है। बताया जा रहा है कि उसका गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी कुछ समय पहले दूसरे स्थान पर हो जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। ग्रामीणों का कहना है कि उसके व्यवहार में भी असामान्य परिवर्तन देखने को मिल रहा था।
मां की मौत के बाद और बढ़ गई थी परेशानी
बताया जाता है कि करीब छह माह पहले गोलू की मां का भी निधन हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार इस घटना के बाद वह काफी गुमसुम रहने लगा था। हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और घटना के कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।