सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special worship, foot washing and prayers for world peace in churches

Gorakhpur News: पुण्य बृहस्पतिवार पर मसीहियों ने किया प्रभु भोज, आज मनाया जाएगा गुड फ्राइडे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Special worship, foot washing and prayers for world peace in churches
विज्ञापन
- चर्चों में विशेष आराधना, पाद प्रक्षालन और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
Trending Videos




गोरखपुर। महानगर के विभिन्न चर्चों में गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर पुण्य बृहस्पतिवार श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के अंतिम भोज की परंपरा का पालन करते हुए पवित्र बाइबल के अनुसार विशेष अनुष्ठान और प्रभु भोज का आयोजन किया गया।
सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में पादरी रोशन लाल ने पवित्र शास्त्र का पाठ कराया, भजन-गीत गाए गए और श्रद्धालुओं को प्रभु भोज कराया गया। फुल गोस्पेल चर्च मोती पोखरा में पादरी एबी लाल ने कहा कि प्रभु यीशु का जीवन मानव समाज के लिए समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अंतिम भोज उस समय हुआ जब पतरस ने प्रभु का इन्कार किया और यहूदा ने विश्वासघात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में पादरी संजय विंसेंट ने प्रभु यीशु के जीवन को नम्रता, दीनता और सौहार्द का उदाहरण बताया। वहीं सेंट जोसेफ महा गिरजाघर सिविल लाइंस में पल्ली पुरोहित जीजो एंथोनी ने प्रवचन के साथ परम प्रसाद का वितरण किया और बारह शिष्यों के पैर धोकर सेवा और विनम्रता का संदेश दिया। सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में मुख्य याजक फादर डोमिनिक व फादर साबू ने पाद प्रक्षालन कर विशेष मिस्सा आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके अलावा सेंट मार्क चर्च, असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च, मसीही कलीसिया चर्च, पीस टर्बेनिकल चर्च, सेंट एंड्रयू चर्च, सेंट ल्यूक चर्च, सेंट मार्टिन चर्च, सेंट मैरी चर्च सहित अन्य गिरजाघरों में भी शाम को विशेष आराधना व प्रभु भोज का आयोजन किया गया।
-
गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना आज

मसीही समाज आज गुड फ्राइडे मनाएगा। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। यद्यपि इसे ‘गुड’ कहा जाता है, लेकिन यह मानवता के लिए दिए गए उनके महान त्याग का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed