{"_id":"6ab622a188097f57170956f1","slug":"suraj-from-deoria-killed-in-missile-attack-in-oman-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ओमान में मिसाइल हमले में देवरिया के सूरज की मौत, मर्चेंट नेवी में था; भारत आ रहे जहाज पर हुआ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ओमान में मिसाइल हमले में देवरिया के सूरज की मौत, मर्चेंट नेवी में था; भारत आ रहे जहाज पर हुआ हमला
Fri, 25 Sep 2026 01:01 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
Published by: Rohit Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:01 PM IST
सार
करमाजीतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव का पुत्र सूरज यादव रोजगार के सिलसिले में अगस्त माह में ओमान गया था। वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। बताया गया कि सूरज जिस वाणिज्यिक जहाज पर तैनात था, वह ओमान से भारत की ओर आ रहा था। इसी दौरान बुधवार को जहाज पर मिसाइल हमला हो गया। हमले में सूरज की मौत हो गई।
विज्ञापन
देवरिया के सूरज की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ओमान में वाणिज्यिक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में गौरी बाजार क्षेत्र के कर्मजीतपुर गांव निवासी सूरज यादव की मौत हो गई। बुधवार देर रात सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक सूरज मर्चेंट नेवी में कार्यरत था और अगस्त में रोजगार के लिए ओमान गया था। भारत आ रहे जहाज पर हमले में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
परिवार पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार कर रहा है, गांव में शोक का माहौल है। करमाजीतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव का पुत्र सूरज यादव रोजगार के सिलसिले में अगस्त माह में ओमान गया था। वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। बताया गया कि सूरज जिस वाणिज्यिक जहाज पर तैनात था, वह ओमान से भारत की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान बुधवार को जहाज पर मिसाइल हमला हो गया। हमले में सूरज की मौत हो गई। देर रात परिवार को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन सूरज के पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार और ग्रामीण भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे।
परिजनों के अनुसार, सूरज रोजगार के लिए विदेश गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द ही घर लौटेगा, लेकिन जहाज पर हुए हमले की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज के जाने के बाद परिवार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा था।
घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं। परिजनों को अब सूरज के पार्थिव शरीर के भारत आने और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।