सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspended BSA Shalini Srivastava, arrested in connection with the teacher suicide case in Gorakhpur.

शिक्षक सुसाइड केस: निलंबित BSA शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार, 25 हजार की थी इनामी- लिपिक संजीव सिंह अब भी फरार

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से शालिनी श्रीवास्तव की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद गुलरिहा पुलिस की टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। प्रकरण की शुरुआत 21 फरवरी 2026 को हुई थी।

Suspended BSA Shalini Srivastava, arrested in connection with the teacher suicide case in Gorakhpur.
निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में नामजद और भागी फिर रहीं निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव को मंगलवार सुबह गुलरिहा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। 22 फरवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस को चकमा दे रहीं शालिनी की तलाश में पुलिस जुटी थी।



न्यायालय से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका था, जबकि एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले में दूसरा आरोपी निलंबित लिपिक संजीव सिंह अभी भी भागा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से शालिनी श्रीवास्तव की लोकेशन दिल्ली में मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुलरिहा पुलिस की टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। प्रकरण की शुरुआत 21 फरवरी 2026 को हुई थी। जब कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग गांव निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने गुलरिहा क्षेत्र में स्थित अपने बड़े भाई के घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

अगले दिन 22 फरवरी को उनकी पत्नी गुड़िया सिंह ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। तहरीर में कहा गया था कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के नाम पर कृष्ण मोहन सिंह, ओमकार सिंह और अपर्णा तिवारी से 16-16 लाख रुपये की मांग की गई थी।

आरोप था कि तीनों शिक्षकों ने गहने गिरवी रखकर और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर कुल 48 लाख रुपये की व्यवस्था की लेकिन इसके बाद भी आरोपियों की ओर से लगातार रुपये की मांग और मानसिक प्रताड़ना जारी रही।

पुलिस जांच में मृतक शिक्षक की जेब से चार पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में कृष्ण मोहन सिंह ने अपनी मौत के लिए तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

आरोप था कि 20 फरवरी को उन्हें बीएसए कार्यालय बुलाकर अपमानित किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गए थे। सुसाइड नोट सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी सवालों के घेरे में आ गया था।

10 हजार इनामी निलंबित बीएसए को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। निलंबित लिपिक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा: निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed