{"_id":"6a836db2564cdae5800cb30a","slug":"swindled-of-1520-lakh-after-befriending-someone-on-facebook-and-being-deceived-with-a-ruse-about-luggage-being-held-up-at-delhi-airport-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1421453-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फेसबुक पर दोस्ती, दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान रोकने का झांसा देकर 15.20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फेसबुक पर दोस्ती, दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान रोकने का झांसा देकर 15.20 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। फेसबुक पर दोस्ती कर खजनी क्षेत्र के एक युवक से 15 लाख 20 हजार 399 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोपी महिला ने खुद को अमेरिका का निवासी और सीरिया में काम करने वाला बताया। बाद में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने और वहां सामान रोके जाने का झांसा देकर उसे अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करा लिए। जालसाजी की जानकारी पर पुलिस से शिकायत की।
खोरिया उर्फ भीटी गांव निवासी इंद्रलाल जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती चार्लोट ओलिविया नाम की महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने भारत घूमने की इच्छा जताई। उसने बताया कि वह अमेरिका की रहने वाली है और वर्तमान में सीरिया में काम कर रही है।
कुछ समय बाद महिला ने इंद्रलाल को बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसका सामान रोक लिया है। सामान छुड़ाने के लिए तत्काल रुपये जमा करने की जरूरत बताई गई। महिला की बात पर विश्वास करके इंद्रलाल ने अपने एसबीआई खाते से योनो के माध्यम से उसके बताए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 15 लाख 20 हजार 399 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद भी महिला की ओर से और रुपये की मांग की जाती रही। इससे इंद्रलाल को आशंका हुई और उन्हें साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही खजनी थाने में तहरीर दी। पीड़ित के मुताबिक, महिला से जुड़े व्हाट्सएप नंबरों पर चार्लोट ओलिविया और सोनम कुमारी नाम प्रदर्शित हो रहे थे। उन्होंने पुलिस को बैंक लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर अपराध सेल की मदद से रकम के लेन-देन और संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।