{"_id":"6a836dd15f4282eb230de300","slug":"teacher-dies-after-being-hit-by-a-car-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1420768-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार की टक्कर से शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार की टक्कर से शिक्षक की मौत
Tue, 18 Aug 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी शिक्षक संजय शाही (55) की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह हरिनारायण चंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे।
हाटा से बाइक से घर लौटते समय गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर नेवादा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। संजय चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे हैं।