सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accident occurred in Campierganj area, and a search was underway to find the driver.

Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred in Campierganj area, and a search was underway to find the driver.
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। महावनखोर और कैंपियरगंज के बीच हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

सिद्धार्थनगर जनपद के उस्का बाजार थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग निवासी माधव प्रसाद द्विवेदी के अनुसार, उनके दो बेटे करुपाकर प्रसाद द्विवेदी और दिवाकर प्रसाद द्विवेदी कुछ दिन पूर्व बाइक से गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महावनखोर और कैंपियरगंज के बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सरकारी एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बड़े पुत्र करुपाकर प्रसाद द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटे पुत्र दिवाकर का इलाज जारी है। पीड़ित पिता ने बताया कि बड़े बेटे के अंतिम संस्कार में व्यस्त रहने के कारण सूचना देने में देरी हुई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक थाने में रखी गई है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed