{"_id":"69cedecbcdfba48d130ef3bd","slug":"the-accident-occurred-near-a-brick-kiln-and-angry-residents-created-a-ruckus-demanding-action-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1277580-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मिक्सर मशीन ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मिक्सर मशीन ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, चालक भागा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे के पास हुआ हादसा, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 15 वेद मंदिर नगर (नचनी) में बृहस्पतिवार की सुबह ईंट बनाने वाली मशीन के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। बुजुर्ग की पहचान नचनी निवासी चांददेव उर्फ चानू (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
चांददेव घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे। बृहस्पतिवार को वह भूसा बनाने के सिलसिले में बातचीत करने के लिए मोपेड से जसूलीपार सीवान गए थे। लौटते समय रास्ते में एक ईंट-भट्ठे के पास कच्ची ईंट बनाने वाली मशीन ट्रैक्टर के साथ जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, आगे मोपेड से जा रहे चांददेव मशीन के पहिए के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर तहसीलदार आरके कन्नौजिया, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, थाना प्रभारी महेश चौबे और चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि परिजन की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos