{"_id":"6a554ba0a1cc9128c80e5198","slug":"the-accused-have-been-identified-as-abhishek-maddheshiya-and-kundan-maddheshiya-residents-of-maharajganj-district-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1385064-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती संग मारपीट: लापरवाही में थानाध्यक्ष निलंबित...2 आरोपी और गिरफ्तार- मनबढ़ई का VIDEO हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती संग मारपीट: लापरवाही में थानाध्यक्ष निलंबित...2 आरोपी और गिरफ्तार- मनबढ़ई का VIDEO हुआ था वायरल
Tue, 14 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:03 AM IST
सार
बृहस्पतिवार देर रात झारखंड निवासी शालिनी कुमारी अपने साथी के साथ कार से रामगढ़ताल रिंग रोड की ओर गई थीं। इसी दौरान उनकी कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया था। हादसे के बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद युवकों ने कार सवार युवक-युवती से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट के गिरफ्तार दोनों आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ताल रिंग रोड पर कार सवार युवक-युवती से मारपीट, मोबाइल लूट और कार में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के बंदी ढाला निवासी अभिषेक मद्देशिया और निचलौल थाना क्षेत्र के बजही निवासी कुंदन मद्देशिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कुंदन बाएं हाथ से दिव्यांग है। पुलिस ने दोनों को वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चिन्हित कर गिरफ्तार किया। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कुंदन वही युवक है, जो वायरल वीडियो फुटेज में नोएडा निवासी पीड़ित युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात झारखंड निवासी शालिनी कुमारी अपने साथी के साथ कार से रामगढ़ताल रिंग रोड की ओर गई थीं। इसी दौरान उनकी कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया था। हादसे के बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।
इसके बाद युवकों ने कार सवार युवक-युवती से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल भी छीन लिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को पुलिस ने जांच का आधार बनाया। वीडियो में कई युवक कार के पास हंगामा करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई की।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गलत तरीके से रोकने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, अपमान करने, तोड़फोड़ करने और लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।