{"_id":"6a55f0ea69f62570900e9852","slug":"video-flood-threat-averted-at-turkvalia-thanks-to-the-embankment-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"तुर्कवलिया में ठोकर से रुका बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुर्कवलिया में ठोकर से रुका बाढ़ का खतरा
जंगल कौड़िया।
क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव के किनारे कटान निरोधक ठोकर लग जाने से अब ग्रामीणों में बाढ़ का डर कम हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के किनारे पिछले कई वर्षों से कटान निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी यहां बाढ़ निरोधक कार्य हुआ था जिससे कटान रुका है।
ग्रामीणों के अनुसार फिलहाल राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन ने भी निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता त्रिदेव का कहना है कि ठोकरों के कारण गांव सुरक्षित है, लेकिन बरसात के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं।
जंगल कौड़िया, रवि प्रताप सिंह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।