{"_id":"6a55ded251c75ecc9a059199","slug":"repair-work-on-gorakhpur-s-tarang-overbridge-begins-tuesday-the-bridge-will-remain-closed-for-20-days-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सूचना: PWD ने 20 दिन के लिए बंद किया तरंग ओवरब्रिज, ये 2 रास्ते रहेंगे खुले- ये हैं वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सूचना: PWD ने 20 दिन के लिए बंद किया तरंग ओवरब्रिज, ये 2 रास्ते रहेंगे खुले- ये हैं वैकल्पिक मार्ग
Tue, 14 Jul 2026 12:32 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:32 PM IST
सार
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान ओवरब्रिज को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहनों को दूसरी तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। वैकल्पिक रास्ता गोरखनाथ और धर्मशाला ओवरब्रिज होकर वाहन चालक जा सकते हैं।
विज्ञापन
तरंग ओवरब्रिज को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मेंटीनेंस काम शुरू हो गया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के हुमायूंपुर और धर्मशाला के बीच स्थित तरंग ओवरब्रिज की मरम्मत मंगलवार से शुरू होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड-3 ने सोमवार की रात में इसे बंद कर दिया है। 20 दिन तक यह कार्य चलेगा। उसके बाद इसे आवागमन के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान ओवरब्रिज को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहनों को दूसरी तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। वैकल्पिक रास्ता गोरखनाथ और धर्मशाला ओवरब्रिज होकर वाहन चालक जा सकते हैं।
विज्ञापन
पुल पर यातायात कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। निर्धारित योजना के अनुसार मरम्मत का काम 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा, ताकि यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने बताया कि मरम्मत के दौरान पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स और बियरिंग बदले जाएंगे।
लंबे समय से उपयोग में रहने के कारण इन हिस्सों में तकनीकी मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कार्य पूरा होने के बाद पुल की संरचनात्मक मजबूती बढ़ेगी और वाहन चालकों को अधिक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
दरअसल, तरंग ओवरब्रिज शहर के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल है। यह रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भारी जाम से राहत दिलाने के साथ हुमायूंपुर, धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण माध्यम है।