सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The action was initiated after the rape and prostitution of teenage girls in the hotel came to light.

Gorakhpur News: 13 अन्य आरोपियों की संपत्तियां खंगाल रही पुलिस, गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने की तैयारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The action was initiated after the rape and prostitution of teenage girls in the hotel came to light.
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में हुक्काबार और होटल में किशोरियों-युवतियों के साथ दुष्कर्म व देह व्यापार के मामले में जेल में बंद 13 अन्य आरोपियों की संपत्तियां जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस की दो टीमें उनकी संपत्तियों का सत्यापन कर रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों की संपत्तियां भी गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जाएंगी। इससे पहले पुलिस ने फ्लाई इन-2 होटल के मालिक अनुराग सिंह की छह करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
Trending Videos


शाहपुर में गीता वाटिका के पास स्थित फ्लाई इन-2 होटल पर जनवरी में पुलिस ने छापा मारा था। जांच के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों ने होटल और हुक्काबार में उनके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में होटल संचालक अनुराग सिंह समेत अन्य कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि यह सिर्फ एक होटल का मामला नहीं है बल्कि एक बड़े गिरोह से जुड़ा था। गिरोह में अनिरुद्ध ओझा को सरगना बताया गया। गिरोह में शामिल अन्य आरोपी प्रियांशु जायसवाल, राजन उर्फ वशीम अहमद, विमल विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नंदनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार कसौधन हैं। आरोपी इंस्टाग्राम से नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर धंधा कराते थे।
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इस क्रम में दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों के चल और अचल संपत्तियों की जांच कर रही हैं। अब तक गैंग के एक आरोपी की छह करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। तीन अन्य आरोपियों की संपत्ति भी होटल और अन्य व्यवसायों के माध्यम से अर्जित होने का संदेह है। एसपी का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद अपराधियों की आर्थिक शक्ति को तोड़ना और समाज में इस तरह के अपराधों को जड़ से समाप्त करना है। होटल और हुक्काबार जैसे प्रतिष्ठानों का इस्तेमाल नाबालिगों और महिलाओं के शोषण के लिए करने वाले गिरोह पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है।

व्हाट्सएप पर पसंद कराई जाती थीं लड़कियां

सूत्रों ने बताया कि नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर फ्लाई इन वन होटल में रखा जाता था। यहां से व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर लड़कियां पसंद कराई जाती थीं। उसी पर रेट भी तय होता था। इसके बाद गैंग लीडर अनिरुद्ध ओझा अपनी कार से लड़कियों को शौकीनों के घरों तक पहुंचाता था। वहां पर रात भर लड़कियां रहती थीं। सुबह उन्हें छोड़ दिया जाता था। पुलिस को मोबाइल ऐसे साक्ष्य भी मिले थे। इसके अलावा शहर के कई होटलों में लड़कियां सप्लाई की जाती थी। गोरखपुर से लखनऊ तक नाबालिग लड़कियां भेजी जा रही थीं। इसमें नेपाल की लड़कियां भी शामिल थीं।

यह था मामला
रामगढ़ताल इलाके की नाबालिग लड़की के साथ शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई इन वन होटल के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। दो जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाने में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई थी । इसके बाद नौ जनवरी को हुक्का बार में छापा पड़ा और बड़े पैमाने पर देह व्यापार की बात सामने आई। रामगढ़ताल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने जांच शुरू की। तब कई बड़े नाम सामने आए और देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद बेतियाहाता और देवरिया की नाबालिग लड़कियां भी सामने आईं। उन्होंने भी शाहपुर थाने में दुष्कर्म का प्राथमिकी दर्ज कराई। इनके साथ भी हुक्का बार में दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed