{"_id":"69d966fcace271ae100af499","slug":"the-body-of-a-young-woman-was-found-hanging-from-the-ceiling-hook-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1285276-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छत की कुंडी से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छत की कुंडी से लटका मिला युवती का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा गांव में शुक्रवार सुबह युवती का शव घर की छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, लंगड़ी गुलरिहा निवासी अशोक निषाद की बेटी माधुरी का बीते एक वर्ष से कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अकटहवा निवासी गुलशन से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवक कई बार युवती को बाहर घुमाने ले गया था और इसी दौरान दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी। माधुरी के पिता के मुताबिक, शुक्रवार रात युवक का फोन आया था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर युवक ने युवती को डांट दिया, जिससे वह आहत हो गई। आशंका है कि इसी के चलते बेटी ने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी इत्यानंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos