फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A person was caught taking a photo of question paper using a mobile phone at examination center in Gorakhpur

छात्रा ने पकड़वाया नकलची: पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र का फोटो खींच रहा था अभ्यर्थी, भाई को भेज रहा था

Tue, 09 Jun 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 02:57 AM IST
सार

एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, सोमवार अपराह्न करीब 3:15 बजे परीक्षा केंद्र से सूचना मिली कि एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है। जांच में पता चला कि आरोपी रामप्रकाश चौहान मोबाइल को रस्सी से बांधकर अपने प्राइवेट पार्ट के पास छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर गया था।

विज्ञापन
A person was caught taking a photo of question paper using a mobile phone at examination center in Gorakhpur
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी और गिरफ्तार पेपर लीक करने वाला आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में सोमवार को एम्स थाना क्षेत्र स्थित नीना थापा स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा कक्ष पहुंच गया। बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला अभ्यर्थी अंडरवियर में रस्सी से मोबाइल बांधकर लाया था। उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर भी खींच ली थी।
विज्ञापन


हालांकि, वह फोटो किसी को भेज पाता, उससे पहले ही उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी की पहचान नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के बेलवरिया निवासी रामप्रकाश चौहान के रूप में हुई है। वह पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए नीना थापा स्कूल केंद्र पर आया था। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई थी लेकिन वह मोबाइल फोन छिपाकर अंदर पहुंचने में सफल रहा।

परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद पीछे बैठी एक छात्रा ने उसकी गतिविधियों पर संदेह जताते हुए पर्यवेक्षक को सूचना दी। जांच के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींच ली थी।

उसने यह भी स्वीकार किया कि वह फोटो अपने भाई गुलशन चौहान को भेजने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। केंद्र प्रशासन ने तत्काल उसे परीक्षा से बाहर कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्स थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

कक्ष निरीक्षक प्रवेश प्रताप सिंह की तहरीर पर सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी संगठित नकल गिरोह से जुड़ा था या उसने अकेले ही परीक्षा में अनुचित लाभ लेने की कोशिश की थी। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से परीक्षा की गोपनीयता प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन

छात्रा की सूचना पर पकड़ा गया अभ्यर्थी
एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, सोमवार अपराह्न करीब 3:15 बजे परीक्षा केंद्र से सूचना मिली कि एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है। जांच में पता चला कि आरोपी रामप्रकाश चौहान मोबाइल को रस्सी से बांधकर अपने प्राइवेट पार्ट के पास छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर गया था।

करीब 3:12 बजे पीछे बैठी एक छात्रा ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पर्यवेक्षक को दी। इसके बाद की गई जांच में उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस मोबाइल की जांच कर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed