फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The elder brother bit off the Home Guard's thumb.

Gorakhpur News: बड़े भाई ने दांत से काटकर होमगार्ड का अंगूठा अलग किया

Mon, 10 Aug 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The elder brother bit off the Home Guard's thumb.
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बड़े भाई ने दांत से काटकर होमगार्ड का अंगूठा शरीर से अलग कर दिया। घायल होमगार्ड को घरवालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

होमगार्ड की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति शंभूनाथ होमगार्ड हैं। वह सुबह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बड़े भाई लक्ष्मीशंकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने डंडे से वार कर दिया। इससे शंभूनाथ जमीन पर गिर पड़े। इसबीच लक्ष्मीशंकर ने शंभूनाथ के बाएं हाथ का अंगूठा दांत से काट कर अलग कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद शंभूनाथ बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed