सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The family members were taken into custody and questioned, and the police were searching for the accused.

Gorakhpur News: विदेश जाने से पहले पति ने दी थी दूरी बनाने की हिदायत, दोस्त निकला कातिल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The family members were taken into custody and questioned, and the police were searching for the accused.
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में खुशबू गौतम की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। सनसनीखेज वारदात के पीछे प्रेम संबंध, अविश्वास और सनक की खौफनाक कहानी सामने आई है। घटना के बाद मृतका का परिवार सदमे में है। देवर जितेंद्र ने बताया कि आरोपी सीताराम उसका करीबी दोस्त था, लेकिन उसने दोस्ती की आड़ में विश्वासघात कर दिया। बताया जा रहा है कि खुशबू के पति उपेंद्र, दुबई में नौकरी करते हैं। उन्होंने विदेश जाने से पहले ही पत्नी को सीताराम से दूरी बनाने की हिदायत दी थी।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, उन्हें दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की जानकारी हो गई थी, जिसे लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी थी। बावजूद इसके संबंध खत्म नहीं हुए। एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे देवर जितेंद्र ने खुशबू और सीताराम को आमने-सामने बैठाकर रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान खुशबू को गंगाजल की कसम दिलाई गई कि वह आगे से कोई संबंध नहीं रखेगी। जैसे ही खुशबू ने कसम खाई, पास बैठे सीताराम ने आपा खो दिया। उसने छत पर टहल रही खुशबू पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी पर दबाव बनाने के लिए उसकी मां, चार भाइयों और कुछ अन्य रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है। एसपी साउथ का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed