{"_id":"69cedddf7537c7645a0d1600","slug":"the-incident-took-place-on-wednesday-all-three-students-have-been-suspended-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277490-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू कैंपस में मारपीट के मामले में दो छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू कैंपस में मारपीट के मामले में दो छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुधवार को हुई थी घटना, तीनों छात्र हैं निलंबित
- नियंता ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति, आरोपी छात्रों के कैंपस में प्रवेश पर रोक
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के दो पक्षों के बीच बुधवार को हुई मारपीट के मामले में कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्र उज्ज्वल शाव की तहरीर पर पुलिस ने देव सिंह और अनुज कनौजिया पर मारपीट और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों बीएससी कृषि के छात्रों का कैंप बस्ती में लगा था। वहां प्रथम और तृतीय वर्ष के कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हो गई थी। उसके बाद एक छात्र ने कुछ बाहरी लड़कों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के छात्रों को पीट दिया था। बुधवार को सुबह एक गुट के छात्र कुछ बाहरी युवकों को लेकर कैंपस में पहुंचे। वहां दूसरे पक्ष के एक छात्र को पीट दिया था। मारपीट की सूचना पाकर मुख्य नियंता डॉ. टीएन मिश्र कृषि संकाय पहुंचे। तब तक बाहरी युवक वहां से भाग चुके थे। नियंता ने आरोपी छात्रों उज्ज्वल शाव, देव सिंह और अनुज कनौजिया को निलंबित कर दिया था। इन छात्रों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos