{"_id":"69d027be74ef77b02b0447a9","slug":"the-journey-will-take-place-from-april-27-to-may-8-with-751-berths-on-the-train-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1278790-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कराएगा 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन: चलेगी गौरव टूरिस्ट ट्रेन, ऐसे होगी बुकिंग- इन नंबरों पर करा सकते हैं बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कराएगा 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन: चलेगी गौरव टूरिस्ट ट्रेन, ऐसे होगी बुकिंग- इन नंबरों पर करा सकते हैं बुक
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
सार
यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन भी कराई जा सकती है।
इन नंबरों पर करें संपर्क
9236391908, 9305110962, 8287930908, 9415042930, 8287930913, 9236391925
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन( सांकेतिक)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) सात ज्योर्तिलिंग का दर्शन कराने के लिए गोरखपुर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 27 अप्रैल को चलेगी और आठ मई को वापस आएगी। ट्रेन से सफर करने के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
Trending Videos
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (गुजरात), घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (संभाजी नगर) दर्शन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से चलने वाली इस ट्रेन में मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर में चढ़ने-उतरने का मौका मिलेगा। ट्रेन में कुल 751 सीटें हैं जिसमें एसी-2 में 49, एसी-3 में 210 और स्लीपर में 492 सीटें हैं।
ट्रेन से सफर करने का शुल्क
इकोनाॅमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) के लिए 23,500 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का शुल्क 22,160 रुपये है। स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) के लिए 40,000 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज 38,430 रुपये और कंफर्ट (2 एसी क्लास) में यात्रा के लिए 53,260 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज 51,370 रुपये है।

इस पैकेज में श्रेणी के अनुसार होटल में ठहरने और स्थानीय यात्रा, नाश्ता-भोजन शामिल है। टिकट की बुकिंग के लिए एलटीसी और बैंक से ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है।
यहां से होगी बुकिंग