{"_id":"69a71888b5a8ba72490d7d24","slug":"the-market-remained-crowded-till-late-night-with-purchases-of-colours-gulal-and-pichkari-mutton-and-other-items-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1246961-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली पर कटहल 200 रुपये किलो और मशरूम 50 रुपये पैकेट बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली पर कटहल 200 रुपये किलो और मशरूम 50 रुपये पैकेट बिका
विज्ञापन
विज्ञापन
- देर रात तक बाजार में उमड़ी रही भीड़, रंग, गुलाल और पिचकारी, मटन के साथ अन्य सामग्रियों की हुई खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। होली को लेकर बाजार में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। रंग, गुलाल और पिचकारी के साथ ही खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार होली पर कटहल और मशरूम के दामों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। कटहल का भाव जहां पहले 80 रुपये प्रति किलो था, वहीं अब बढ़कर 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं मशरूम का 30 रुपये में मिलने वाला पैकेट अब 50 रुपये में बिक रहा है।
महेवा मंडी के व्यापारी रमजान मेकरानी ने बताया कि होली के कारण मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है। कटहल मुख्य रूप से बंगाल और छत्तीसगढ़ से मंगाया जा रहा है। फुटकर व्यापारी महेंद्र के अनुसार, बाजार में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में माल आ रहा है, फिर भी मांग के चलते दाम ऊंचे बने हुए हैं। अनुमान है कि होली के अवसर पर करीब 300 टन कटहल और लगभग 200 टन मशरूम की खपत हो सकती है। शहर के गोलघर, असुरन, पादरी बाजार, पांडेयहाता और मोहद्दीपुर क्षेत्र में पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ रही। खोआ, गुझिया, रसगुल्ला, चिकन और मटन की दुकानों पर भी लंबी कतारें देखी गईं। व्यापारियों को उम्मीद है कि होली के दिन भी खरीदारी और अधिक बढ़ेगी, इस कारण कारोबार और ज्यादा होगा।
Trending Videos