{"_id":"69d0243fdb9fe54a220c00ba","slug":"the-marriage-arranged-two-months-ago-ended-by-mutual-consent-a-panchayat-was-held-at-the-police-station-for-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1278576-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले ही टूटा रिश्ता: 'विवाह के बाद नहीं मिल पाएगा पति का प्यार', ऑडियो मैसेज भेजा- टूटी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले ही टूटा रिश्ता: 'विवाह के बाद नहीं मिल पाएगा पति का प्यार', ऑडियो मैसेज भेजा- टूटी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
सार
बताया जा रहा है कि युवक ने युवती से नाराजगी जताते हुए कहा कि वह उसके माता-पिता से तो बात करती है, लेकिन उससे बातचीत नहीं करती। इसके बाद युवक ने युवती को एक ऑडियो मैसेज भेजा। ऑडियो में उसने कहा कि शादी के बाद उसे पति का प्यार नहीं मिल पाएगा।
टूटा शादी का रिश्ता (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से ठीक दो माह पहले एक रिश्ता टूट गया। फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक और युवती ने भटहट पुलिस चौकी पहुंचकर आपसी सहमति से शादी न करने का फैसला कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शादी तय होने के बाद युवक ने युवती को एक मोबाइल फोन दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान एक दिन मोबाइल पर बातचीत करते समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि युवक ने युवती से नाराजगी जताते हुए कहा कि वह उसके माता-पिता से तो बात करती है, लेकिन उससे बातचीत नहीं करती। इसके बाद युवक ने युवती को एक ऑडियो मैसेज भेजा। ऑडियो में उसने कहा कि शादी के बाद उसे पति का प्यार नहीं मिल पाएगा। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद दोनों परिवारों में चर्चा हुई और मामला भटहट पुलिस चौकी तक पहुंच गया।
चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चली, जिसके बाद आपसी सहमति से शादी तोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष वापस चले गए।
चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चली, जिसके बाद आपसी सहमति से शादी तोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष वापस चले गए।