{"_id":"69cedf8c68af238c0c02d2c4","slug":"the-procession-started-from-kachhi-bagiya-and-passed-through-several-major-routes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277974-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-कच्ची बगिया से शुरू होकर कई प्रमुख मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा
गोरखपुर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बजरंग दल महानगर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक राहुल यादव के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा कच्ची बगिया से प्रारंभ होकर घासीकटरा, मिर्जापुर, निजामपुर, इलाहबाग और दाउद चौक होते हुए पुनः कच्ची बगिया पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान हनुमान के चित्र पर पुष्पांजलि, संयुक्त हनुमान चालीसा पाठ और भव्य आरती से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री दीपेश कुमार ने युवाओं से भगवान हनुमान के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम को महानगर संगठन मंत्री सोमेश और जिला संयोजक राहुल यादव ने भी संबोधित किया। अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया
Trending Videos