सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The way for road widening is clear, the proposal has been approved.

Gorakhpur News: नंदानगर में अब तीन मीटर और चौड़ी होगी सड़क

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The way for road widening is clear, the proposal has been approved.
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
Trending Videos

अभी सात मीटर चौड़ी है सड़क, अब 10 मीटर होगी


गोरखपुर। नंदानगर के वासियों को अब जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट (आकाश विहार डोमेस्टिक एरिया) तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल गई है। यहां सड़क तीन मीटर और चौड़ी की जाएगी। अभी यह सड़क सात मीटर चौड़ी है।
यह परियोजना 0.830 किलोमीटर लंबाई के मार्ग को 2-लेन विद पक्के शोल्डर (पेव्ड शोल्डर) में विकसित करने से संबंधित है। विभागीय व्यय वित्त समिति की ओर से इस कार्य के लिए 1872.57 लाख रुपये (लगभग 18.72 करोड़ रुपये) की लागत स्वीकृत की गई है, जिसमें पांच वर्षों का अनुरक्षण भी शामिल है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस परियोजना के तहत 936.28 लाख रुपये (करीब 9.36 करोड़ रुपये) की धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 737.70 लाख रुपये और 198.58 लाख रुपये विभिन्न मदों के अंतर्गत आवंटित किए गए हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण से स्थानीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही घनी आबादी वाले आकाश विहार क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
अभी तक लोगों को क्रॉसिंग पर जाम से काफी परेशानी होती थी। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई सात मीटर है जो बढ़कर 10 मीटर हो जाएगी। इसके लिए भवनों को भी तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, क्राॅसिंग पर अंडरपास के निर्माण के लिए पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed