{"_id":"69f12013b413e700a7019619","slug":"there-was-a-commotion-in-the-police-station-and-then-the-lovers-got-married-in-baurhwa-baba-temple-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1303853-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 3 वर्षों से था प्रेम संबंध, शादी से करने लगा आनाकानी- थाने में हंगामा; मंदिर में रचाई प्रेमी युगल की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 3 वर्षों से था प्रेम संबंध, शादी से करने लगा आनाकानी- थाने में हंगामा; मंदिर में रचाई प्रेमी युगल की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
सार
युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में तहरीर दी थी। मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और कागजात व जन्मतिथि की जांच की।
फोटो : सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
सहजनवां थाने में मंगलवार को प्रेमी युगल के मामले ने उस समय हंगामे का रूप ले लिया, जब दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस की सख्ती और समझाने के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद सहजनवां कस्बा स्थित बऊरहवा बाबा मंदिर में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई।
जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के लोनिया निवासी एक युवक का संतकबीरनगर जिले के थाना के साथा क्षेत्र के एक गांव की युवती से पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती लंबे समय से युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि युवक टालमटोल करता रहा।
Trending Videos

इसी बीच युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में तहरीर दी थी। मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और कागजात व जन्मतिथि की जांच की।
इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने अलग से बातचीत कर शादी के लिए सहमति जता दी। बाद में दोनों परिवार सहजनवां के बऊरहवा बाबा मंदिर पहुंचे, जहां धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।
इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने अलग से बातचीत कर शादी के लिए सहमति जता दी। बाद में दोनों परिवार सहजनवां के बऊरहवा बाबा मंदिर पहुंचे, जहां धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।

कमेंट
कमेंट X