फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This incident has caused resentment among the railway station master cadre.

Gorakhpur News: आगरा कैंट की घटना के विरोध में स्टेशन मास्टरों ने बांधी काली पट्टी

Tue, 14 Jul 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
This incident has caused resentment among the railway station master cadre.
गोरखपुर। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना के विरोध में सोमवार को गोरखपुर जंक्शन पर तैनात स्टेशन मास्टरों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। साथ ही उन्होंने इस मामले में उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टरों के अनुसार, 12 जुलाई को आगरा कैंट स्टेशन पर एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म पर छूट गई थी।
उसे ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस में सुरक्षित बैठाने के उद्देश्य से ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से ट्रेन रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद आरपीएफ स्टाफ ने स्टेशन मास्टर पर चेन पुलिंग का झूठा आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

इस घटना से रेलवे के स्टेशन मास्टर संवर्ग में नाराजगी है। विरोधस्वरूप गोरखपुर के स्टेशन मास्टरों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा स्टेशन मास्टरों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed