{"_id":"6a78e48a2c58ef9c6509fb8a","slug":"three-brothers-arrested-in-shiv-kumar-murder-case-juvenile-produced-at-police-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1413425-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिव कुमार हत्याकांड में तीन सगे भाई गिरफ्तार, किशोर थाने में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिव कुमार हत्याकांड में तीन सगे भाई गिरफ्तार, किशोर थाने में पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सिकरीगंज इलाके के अहिरौली खुर्द में पुरानी रंजिश में हुई शिव कुमार त्रिपाठी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि घटना में शामिल अहिरौली खुर्द निवासी विंदनिवास चौधरी, राहुल चौधरी और भानू चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। थाने में पेश होने वाले किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस महिला समेत पांच लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।
-- -
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शिव कुमार त्रिपाठी का शव गांव पहुंचा। इसके बाद बनकटी स्थित कुआनो नदी तट पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ खजनी दीपांशी राठौर के नेतृत्व में सिकरीगंज, खजनी, बेलघाट, गोला, उरुवा, गगहा और बांसगांव समेत कई थानों की पुलिस तैनात रही। मृतक के बेटे एडवोकेट आदित्य त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
-- -
मां की सेवा करने आया था बेटा, सामने उठ गई अर्थी
शनिवार को बीमार मां की सेवा करने घर आए शिव कुमार की रविवार को अर्थी उठी तो घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद करीब तीन बजे शव घर पहुंचते ही पत्नी संध्या देवी और परिवार की महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। अपनों के बीच शिव कुमार का निर्जीव शरीर देख हर आंख नम हो गई। चार साल से चारपाई पर पड़ीं 85 वर्षीय मां सावित्री देवी बेटे की मौत से बेसुध हैं। चलने-फिरने में असमर्थ मां की आंखों से आंसुओं की धारा बहती रही। जिस बेटे के आने का इंतजार उन्हें था, उसी की अर्थी उनके सामने से उठ गई। बेटे को अंतिम बार निहारती मां की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों का कलेजा भी भर आया। शिव कुमार के 83 वर्षीय चाचा हरिशंकर त्रिपाठी ने बिलखते हुए बताया कि छेदी के लड़कों को जब शिव कुमार के घर आने की जानकारी हुई तो वे उसे दो-तीन बार भोजन के लिए बुलाने आए थे।
--
बता, मेरे भाई को क्यों मारा था... अब कलेजे को ठंडक मिली
इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में किशोर हमलावर बाइक से पहुंचा और ई-रिक्शा रुकवा दिया। उसके हाथ में तलवार थी। वहां शिव कुमार ने भागने की कोशिश की। रास्ते में बकरी चरा रहीं कुछ महिलाओं ने हमलावर को रोकने का प्रयास किया। महिलाओं के मुताबिक, उसने धमकी दी कि कोई भी बीच में आया तो वह मारा जाएगा। हमला करते समय वह कह रहा था- बता, ‘मेरे भाई को क्यों मारा था, उसका कसूर क्या था। अब जाकर मेरे कलेजे को ठंडक पहुंची है।’ पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण के दौरान उसके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया।