फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three children drowned in a pond during the 'Putli Peetne' ritual on Nag Panchami.

Gorakhpur News: नाग पंचमी पर पुतली पीटने की रस्म के दौरान पोखरे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three children drowned in a pond during the 'Putli Peetne' ritual on Nag Panchami.
बांसगांव (गोरखपुर)। नाग पंचमी पर पुतली पीटने की रस्म के बीच बांसगांव के बदौली बाबू गांव में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में नहाने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। दो बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। तीसरे बच्चे को काफी मशक्कत के बाद पोखरे से निकाला गया तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। एक साथ तीन बच्चों की मौत से बदौली बाबू में मातम पसरा है।
विज्ञापन

नाग पंचमी के मौके पर गांव में बच्चे गुड़िया बटोरने और पुतली पीटने की रस्म में जुटे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे पोखरे में नहाने चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से हरीश उर्फ करिया (11), सचिन (14) और अनुज (9) डूबने लगे। उन्हें डूबता देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पोखरे की ओर दौड़े। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गए। स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। हरीश और सचिन को तालाब से निकालकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। तीसरा बच्चा अनुज को भी काफी प्रयास के बाद तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू, एसपी साउथ और विधायक पहुंचे
पुलिस ने शाम को तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुशील कुमार भारतीय, नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला, सीईओ अनुज कुमार सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज विकास सिंह भदौरिया समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।


नाग पंचमी पर बच्चे गुड़िया बटोरने के लिए तालाब में गए थे। वहां तीन बच्चे डूब गए। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- दिनेश कुमार पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed