सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trailer trampled couple riding bike they die on spot

UP: ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम, आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सरदारनगर (गोरखपुर) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 05 Jun 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

चौरीचौरा के भोपा बाजार चौराहे पर शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार संत राज भारती और शीला देवी की मौत हो गई। उनका आठ वर्षीय बेटा गंभीर घायल है।

Trailer trampled couple riding bike they die on spot
हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना गांव निवासी संत राज भारती (32) अपनी पत्नी शीला देवी (30) और पुत्र निगम राज (8) के साथ बाइक से अमडीहा स्थित अपने मौसा के घर आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीनों तरकुलहा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भोपा बाजार चौराहे पर एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि संत राज भारती और शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र निगम राज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed