फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tree falls on the road in Kusamhi Forest; commuters stuck in traffic jam for an hour.

Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल में सड़क पर गिरा पेड़, एक घंटे जाम में फंसे राहगीर

Tue, 15 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on the road in Kusamhi Forest; commuters stuck in traffic jam for an hour.
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर सोमवार शाम कुसम्ही जंगल की रजही बीट में साखू का पेड़ अचानक सड़क पर गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को करीब एक घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। पेड़ गिरते ही मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ सड़क पर गिरा, वहां से गुजर रहा कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन दरोगा विजय शुक्ला कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पेड़ सड़क के बीचोंबीच होने के कारण दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रुक गया था।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पहले पेड़ को काटकर छोटे हिस्सों में किया और फिर उसे सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग से अवरोध हट सका। पेड़ गिरने के बाद गोरखपुर से कुशीनगर की ओर जाने वाले वाहनों के साथ एयरफोर्स स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। शाम का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक था। कुछ वाहन चालकों ने जंगल के आसपास से निकलने का प्रयास किया लेकिन जगह कम होने से उन्हें भी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता बंद होने से बाइक सवार, कार और बड़े वाहनों के चालक काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। पेड़ हटने के बाद दोनों तरफ धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई। वन विभाग के कर्मचारियों के सड़क से पेड़ हटाने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed