फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two chain snatchers arrested in encounter; shot in the leg.

Gorakhpur News: मुठभेड़ में दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 18 Aug 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two chain snatchers arrested in encounter; shot in the leg.
- कैंट इलाके के पैडलेगंज के पास चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे आरोपी
विज्ञापन


- जवाबी कार्रवाई में दबोचे गए, सिपाही भूपेंद्र यादव भी घायल


गोरखपुर। कैंट इलाके में रविवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैडलेगंज के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में कांस्टेबल भूपेंद्र यादव भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों आरोपियों का पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगहा क्षेत्र के देउरवीर गांव निवासी अजय उर्फ मंगरू और बेलीपार क्षेत्र के कसिहार निवासी संजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों कई चेन स्नेचिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं। उनके कब्जे से छिनैती की दो चेन, वारदात में इस्तेमाल बाइक, दो देसी तमंचे, दो खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील के मुताबिक, दोनों आरोपियों की रविवार देर रात करीब दो बजे शहर में लोकेशन मिली थी। वे दोबारा वारदात करने की तैयारी में थे। मुखबिर की सूचना पर कैंट पुलिस, एंटीथेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम ने पैडलेगंज के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल भूपेंद्र यादव को भी चोटें आईं।
एसपी सिटी के अनुसार, पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह के दो अन्य साथियों के नाम कबूल लिए। जिन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान बेलीपार के कसिहार निवासी अक्षय कुमार और देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के देवगांव निवासी राज उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है।


दो महिलाओं से चेन छीनने के मामलों में आरोपी
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश कैंट थाने में दर्ज दो चेन स्नेचिंग के मामलों में वांछित थे। 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपने पति के साथ सब्जी लेने जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार आरोपियों ने उसके गले से चेन छीन ली और भाग गए। महिला की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं 29 जुलाई 2026 को सुबह टहलने निकली महिला के गले से आरोपियों ने चेन छीन ली थी।

पूछताछ में गिरोह के दो और गुर्गे दबोचे गए
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल अजय उर्फ मंगरू और संजय से पूछताछ के दौरान पुलिस को अक्षय कुमार और राज उर्फ राजकुमार के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, चारों ने साथियों के साथ मिलकर लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दोपहर बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।


आरोपी अजय पर सात, संजय पर 11 प्राथमिकी
देउरवीर निवासी अजय उर्फ मंगरू के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं। इनमें कैंट थाने के लूट और चेन स्नेचिंग से जुड़े मामले, गोला, गगहा थाने में गोवध निवारण अधिनियम और खजनी थाने में आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। कसिहार निवासी संजय के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 11 प्राथमिकी दर्ज है। इनमें बेलीपार, खजनी, बांसगांव, चौरीचौरा और खोराबार थानों में प्राथमिकी है। गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। कैंट थाने के दोनों चेन स्नेचिंग के मामले भी उसके आपराधिक इतिहास में शामिल किए गए हैं। इधर, पूछताछ में सामने आए बेलीपार के कसिहार निवासी अक्षय कुमार पर कैंट और झंगहा थाने में चार प्राथमिकी दर्ज है। इनमें छिनैती के तीन मामले और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम से जुड़ी एक प्राथमिकी शामिल है। वहीं देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के देवगांव निवासी राज उर्फ राजकुमार के खिलाफ कैंट और झंगहा थाने में लूट की तीन प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed