{"_id":"69c30120f72b5c3c080284a0","slug":"two-matches-were-played-in-the-super-4-of-the-inter-cricket-club-league-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1268738-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टाइम वाच और अचीवर्स-11 ने जीते सुपर-4 के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टाइम वाच और अचीवर्स-11 ने जीते सुपर-4 के मुकाबले
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंटर क्रिकेट क्लब लीग के तहत सुपर-4 मुकाबले शुरू हो गए हैं। मंगलवार को दो मुकाबले खले गए। इनमें टाइम वाच ने केएस संस्कृति को 47 रन और अचीवर्स-11 बी ने लुत्तुर एकेडमी को सात विकेट से पराजित किया।
सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए 35 ओवर के मैच में टाइम वाच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 250 रन का मजबूत स्कोर खड़ा तकिया। इसमें इमरान अली ने 102 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिखर कुमार ने भी 70 गेंदों पर 88 रन बनाए। केएस संस्कृति की ओर से अंलकृत व इमरान ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएस संस्कृति की टीम 203 रन पर सिमट गई। इसमें हिमांशु दुबे ने 48, समर सिंह ने 44 रन बनाए। टाइम वाच की ओर से इमरान अली और अलकृत ने तीन-तीन विकेट चटकाए7 इमरान अली को आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लुत्तुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 34.5 ओवर में 158 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें अश्विन यादव ने 36, प्रिंस सिंह ने 29 व आकाश प्रताप सिंह ने 27 रन बनाए। अचीवर्स-11 बी की ओर से रुद्र ने दो विकेट लिए। अचीवर्स-11 बी ने 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें कप्तान प्रैड्डी सिंह ने नाबाद 50 व शिवम यादव ने 48 रन बनाए।
Trending Videos