फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two men and one woman arrested in a brothel case in Gorakhpur

कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस: गोरखपुर के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, 2 पुरुष 1 महिला गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 10:40 PM IST
Vijay Singh Pundir अणर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अणर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 10 Jun 2026 10:40 PM IST
सार

एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, स्पा सेंटर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के लिए सीओ कैंट अरुण कुमार यश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने पहले गुप्त रूप से निगरानी की। इसके बाद एक पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। वहां देह व्यापार के लिए सौदेबाजी होने की पुष्टि मिलते ही बाहर मौजूद पुलिस टीम ने छापा मारकर तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया।

विज्ञापन
Two men and one woman arrested in a brothel case in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित तारामंडल इलाके में पर्ल स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का खुलासा हुआ है। बुधवार देर रात सीओ कैंट के नेतृत्व में रामगढ़ताल पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्पा सेंटर के प्रबंधन से जुड़े दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वहां से पांच युवतियों को भी मुक्त कराया गया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्पा संचालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, स्पा सेंटर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

विज्ञापन

शिकायतों की पुष्टि के लिए सीओ कैंट अरुण कुमार यश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने पहले गुप्त रूप से निगरानी की। इसके बाद एक पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। वहां देह व्यापार के लिए सौदेबाजी होने की पुष्टि मिलते ही बाहर मौजूद पुलिस टीम ने छापा मारकर तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में धर्मशाला बाजार निवासी विक्की वर्मा, चंडीगढ़ का रहने वाला और वर्तमान में पैडलेगंज गुरुद्वारा गली में रह रहा मंदीप सिंह एवं शाहपुर क्षेत्र की एक महिला शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंदीप सिंह स्पा सेंटर के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था, जबकि महिला कम उम्र की लड़कियों को नौकरी और बेहतर आय का झांसा देकर स्पा सेंटर तक लाने का काम करती थी।

पुलिस टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितनी लड़कियों को इस नेटवर्क से जोड़ा गया और इस गतिविधि का दायरा कितना बड़ा था। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अनैतिक कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री कब्जे में ली है। टीम नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।

एसपी सिटी का कहना है कि फरार स्पा संचालक की तलाश जारी है और मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ताल थाने में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

कैसे चंगुल में फंसीं युवतियां, पता लगा रही पुलिस
स्पा सेंटर से पांच युवतियों को मुक्त करा लिया गया। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस दलदल में वह किन परिस्थितियों में पहुंचीं। इसके पीछे जिन-जिन लोगों का हाथ है, उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed