फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: सपा प्रत्याशी का नामांकन से किनारा, भाजपा की साधना सिंह का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय

Sat, 26 Jun 2021 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Jun 2021 07:34 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी जितेंद्र नामंकन दाखिल करने निकले लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया।

विज्ञापन
Unopposed election of BJP candidate Sadhna Singh in Zila Panchayat President election at Gorakhpur
जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में सपा के अधिकृत प्रत्याशी आलोक कुमार गुप्ता के नामांकन न कराने से भाजपा प्रत्याशी व कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर की पत्नी साधना सिंह का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। अब सिर्फ औपचारिक तौर पर घोषणा और जीत का प्रमाण पत्र दिया जाना ही बाकी है। नाम वापसी वाले दिन 29 जून को दोपहर तीन बजे यह रस्म अदायगी भी पूरी हो जाएगी। साधना ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया था। पूरे घटनाक्रम से नाराज सपा नेताओं ने शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस-प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।



गहमागहमी के बीच शनिवार को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह ने नामांकन कराया, फिर संगीता पासवान नामांकन कराने पहुंच गई। सपा की तरफ से भी सुबह 11 बजे नामांकन कराने की सूचना दी गई। सपा जिलाध्यक्ष सहित तमाम नेता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हो गए।

 

Unopposed election of BJP candidate Sadhna Singh in Zila Panchayat President election at Gorakhpur
नामांकन कराने निकले सपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला।

इसी बीच पता चला कि अधिकृत प्रत्याशी आलोक कुमार गुप्ता नामांकन कराने नहीं आ रहे हैं। इससे सपाइयों की चिंता बढ़ गई। आनन-फानन में जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का दूसरा प्रत्याशी बनाया गया। जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व तमाम नेता जितेंद्र का नामांकन कराने निकल भी पड़े। शास्त्री चौक पर सपा का काफिला रोका गया।

प्रशासन की तरफ से कहा गया कि प्रत्याशी, प्रस्तावक व जिलाध्यक्ष ही नामांकन कक्ष तक जा सकते हैं। सपा नेता जैसे ही कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे, वैसे ही भाजपा नेताओं ने हूटिंग शुरू कर दी। इससे बात बढ़ी और विवाद होने लगा। आरोप है कि भाजपा नेताओं ने सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पारस यादव को पीट दिया। साथ ही मुख्य द्वार पर कब्जा कर लिया। अंदर से द्वार बंद कर दिया। इसलिए सपा के दूसरे प्रत्याशी जितेंद्र यादव नामांकन नहीं कर सके। जैसे ही नामांकन की समयसीमा खत्म हुई, वैसे ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सबने एक दूसरे को बधाई दी और कहा कि पार्टी प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

 

Unopposed election of BJP candidate Sadhna Singh in Zila Panchayat President election at Gorakhpur
धक्का-मुक्की करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा का सवाल जितेंद्र ने नामांकन पत्र ही नहीं खरीदा, फिर प्रत्याशिता कैसे?
भाजपा समर्थकों का कहना था कि सपा की तरफ से आलोक कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र यादव पर्चा ले गए थे। दोनों ही नामांकन करने नहीं पहुंचे। जितेंद्र यादव ने तो पर्चा ही नहीं लिया तो वे नामांकन कैसे कर सकते हैं। समर्थकों का आक्रोश देख सपा जिलाध्यक्ष नगीना, प्रत्याशी जितेंद्र यादव व उनके समर्थक व अनुमोदक, कलेक्ट्रेट के भीतर जाने का हौसला ही नहीं जुटा पाए और नामांकन में आधे घंटे का वक्त रहते ही दोपहर 2:30 बजे लौट गए। बाद में कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।    

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unopposed election of BJP candidate Sadhna Singh in Zila Panchayat President election at Gorakhpur
गोरखपुर कलेक्ट्रेट के गेट पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

सपा ने नाटकीय ढंग से आखिरी वक्त में बदला प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने नामांकन शुरू होने के चंद घंटे पहले ही एक नाटकीय घटनाक्रम में  अपना प्रत्याशी बदल दिया। उन्होंने आलोक कुमार गुप्ता की जगह वार्ड नंबर 47 से जितेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया जबकि उन्होंने नामांकन पत्र भी नहीं लिया था। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से वार्ड नंबर 46 से निर्वाचित आलोक कुमार गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया गया था। आलोक ने दो सेट में नामांकन पत्र भी खरीदा था। उनके अलावा पार्टी के ही वार्ड नंबर 16 से धर्मेंद्र यादव ने भी एक सेट में पर्चा लिया था। मगर नामांकन वाले दिन दोनों के नामांकन करने के लिए आगे नहीं आने पर सपा ने वार्ड नंबर 47 से जितेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।  

 

विज्ञापन
Unopposed election of BJP candidate Sadhna Singh in Zila Panchayat President election at Gorakhpur
डीएम को नामांकन पत्र देतीं साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

फूल-मालाओं से लाद ही गई साधना व फतेह बहादुर
नामांकन का समय खत्म होने के समय तीन बजे तक जब कोई और नामांकन नहीं हो सका तो साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय देख  भाजपा समर्थकों व फतेहबहादुर के करीबियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट में साधना सिंह और फतेह बहादुर सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। मिठाइयां बांटी गईं। जश्न का माहौल पार्क रोड स्थित फतेहबहादुर के आवास और कैंपियरगंज क्षेत्र में दिखाई पड़ा। जगह-जगह समर्थकों ने साधना सिंह और फतेहबहादुर के पक्ष में नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कई जगह पटाखे भी फोड़े गए।  

कुल आठ दावेदारों ने खरीदा था पर्चा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह, सपा के आलोक कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र यादव समेत आठ दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा था। इनमें वार्ड संख्या पांच भटहट से अर्चिता सिंह पत्नी अजय कुमार सिंह, वार्ड नंबर आठ भटहट से मनोज मिश्रा, वार्ड नंबर 11 चरगांवा से संगीता पत्नी राजू पासवान, वार्ड नंबर 59 ब्रह्मपुर से सावित्री पत्नी रामप्रीत और वार्ड नंबर एक से राम दयाल यादव ने पर्चा लिया। सभी ने एक-एक सेट पर्चा खरीदा।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed