{"_id":"69ceddae5b00b1d115096721","slug":"was-involved-in-car-theft-with-anshika-search-continues-for-other-associates-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277937-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंशिका सिंह का एक और करीबी गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंशिका सिंह का एक और करीबी गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अंशिका सिंह प्रकरण...
- अंशिका के साथ कार चोरी में था शामिल, अन्य सहयोगियों की तलाश जारी
गोरखपुर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंशिका सिंह के करीबी गैंगस्टर प्रिय प्रवास दुबे को खोराबार पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। सरगना समेत तीन आरोपी पहले से जेल में है। खोराबार थाना पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
12 अक्तूबर 2025 को खोराबार पुलिस ने कुसम्ही जंगल में दिल्ली से चोरी की गई एक गाड़ी को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलते हुए पकड़ा था। मामले में अंशिका सिंह के साथ बड़हलगंज के दोरम्हा गांव में रहने वाले प्रिय प्रवास दुबे का नाम भी आया था। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। दो माह पहले अंशिका सिंह ने रंगदारी न देने पर सिंघड़िया मॉडल शाॅप के पास हास्पिटल मैनेजर पर फायरिंग कर दी दी थी। घटना में हॉस्पिटल मैनेजर का चालक घायल हो गया था। कैंट पुलिस ने हत्या की कोशिश, रंगदारी मांगने व मारपीट के साथ ही धमकी देने का मामला दर्ज कर अंशिका व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
अपराध में सक्रिय होने पर खोराबार पुलिस ने थार चोरी के मामले में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए जेल में बंद अंशिका को रिमांड ले लिया था। उसके साथियों की तलाश चल रही थी। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि प्रिय प्रवास दुबे उर्फ विक्की अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदल देता था और फिर धोखाधड़ी कर उन्हें बेच देता था। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से वह भागा हुआ था।
-- -
वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार
गोरखपुर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित पशु तस्कर को खोराबार थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि बेलीपार के क्योन्हरा गांव में रहने वाले सूरज उर्फ राज पर चोरी, लूट, मारपीट व गोवध अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। खोराबार थाने में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज होने के बाद से वह भागा हुआ था। ब्यूरो
--
नकबजनी के तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
गोरखपुर। नकबजनी करने वाले गिरोह पर पिपराइच थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरोह के सरगना व उसके साथियों की तलाश तलाश चल रही है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तिवारीपुर के मोहनलालपुर में रहने वाला इरफान उर्फ मुन्ना इस गिरोह का सरगना है। अपने साथी कोतवाली थानाक्षेत्र के असकरगंज में रहने वाले शमशेर उर्फ मामा और राजघाट के मिर्जापुर में रहने वाले अयाज उर्फ बाबू के साथ मिलकर लंबे समय से नकबजनी कर रहा था। आरोस्यों के विरुद्ध अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनके आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद गैंग चार्ट तैयार किया गया। पिपराइच थानेदार अतुल श्रीवास्तव ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
Trending Videos