{"_id":"691b8231c397817d8200d855","slug":"weather-the-decline-in-minimum-temperature-stopped-after-11-days-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1063-1138417-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : न्यूनतम तापमान में 11 दिन बाद थमा गिरावट का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : न्यूनतम तापमान में 11 दिन बाद थमा गिरावट का दौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 11.3 दर्ज किया गया सोमवार को न्यूनतम तापमान
- रविवार को 10.7 डिग्री दर्ज किया गया था न्यूनतम तापमान, इस सीजन का सबसे कम
- अब न्यूनतम तापमान में होगा मामूली उतार-चढ़ाव, अधिकतम तापमान गिरेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का दौर सोमवार को थम गया। पिछले 11 दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़क रहा था। पहली बार इसमें वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.3 दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। एक दिन पहले रविवार को यह 10.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वह इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान था।
बीते छह नवंबर को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद सात को तापमान 17.1 डिग्री, आठ को 15.1, नौ को 14.5, 10 को 14.2, 11 को 12.4, 13 को 12.4, 13 को 11.4, 14 को 11.3, 15 को 11.3 और 16 को 10.7 डिग्री तक पहुंच गया था। इस दौरान न्यूनतम तापमान कई बार सामान्य से तीन से चार डिग्री तक नीचे रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री तक अधिक या कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था।
-- -
तापमान में अंतर बिगाड़ सकता है सेहत
अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच सोमवार को 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। इस तरह का अंतर पिछले कुछ दिनों से लगातार बन रहा है। दिन में मौसम सामान्य रहने के कारण ऊनी कपड़े पहनकर घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं शाम चार बजे के बाद तापमान तेजी से गिर रहा है। यह उन लोगों की सेहत बिगाड़ सकता है, जिन लोगों ने दिन में निकलते समय अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की और घर लौटने में देर हो गई।
-- -
वर्जन-
न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही थी। कई दिनों बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही देखने को मिलेगा।
- टीबी सिंह, वैज्ञानिक सहायक, मौसम विभाग
-- --
लगातार दूसरे दिन 100 के पार रहा एक्यूआई
गोरखपुर। शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर रविवार को भी 100 के पार पहुंच गया। सोमवार को अधिकतम 111 और न्यूनतम 29 दर्ज किया गया। एक्यूआई औसतन 73 दर्ज किया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निर्माण कार्यों, वैवाहिक सीजन शुरू होने के कारण वाहनों की आवाजाही बढ़ने और रात में शीत के कारण सुबह एक्यूआई बढ़ जा रही है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही इसमें गिरावट होने लगी। एमएमएमयूटी स्थित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परियोजना के सहायक वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ यादव ने बताया कि लगातार दूसरे दिन एक्यूआई 100 से अधिक रहा। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और सांस रोगियों के स्वास्थ्य के लिए यह नुकसानदायक है। ब्यूरो
Trending Videos