फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wife Dies After Husband in Rapti Nagar Fire Incident Domestic Help Remains Critical

राप्तीनगर अग्निकांड: पति के बाद पत्नी की बीआरडी में इलाज के दौरान मौत, नौकरानी की हालत गंभीर; झुलसे थे चार लोग

Thu, 15 Oct 2026 02:02 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 15 Oct 2026 02:02 PM IST
सार

हादसे के बाद रंजन दास, जया दास और दशावती देवी को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल काॅलेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गैस हाकर का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन
Wife Dies After Husband in Rapti Nagar Fire Incident Domestic Help Remains Critical
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फाेटो

विस्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज-एक में गैस रिसाव के बाद लगी आग में झुलसीं जया दास (70) की गुरुवार को बीआरडी मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उनके पति रंजन दास (75) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हादसे में घर में काम करने वाली दशावती देवी (65) भी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। गैस एजेंसी का हाकर इंद्रेश भी हादसे में झुलसा था।
विज्ञापन


राप्तीनगर फेज-एक स्थित एलआइजी-156 मकान में शनिवार, 10 अक्टूबर की सुबह घरेलू गैस सिलिंडर की पाइप और चूल्हे की मरम्मत के दौरान आग लग गई थी। रंजन दास के घर में सिलिंडर से गैस धीमी जल रही थी। इसे ठीक कराने के लिए गैस एजेंसी के हाकर को बुलाया गया था। मरम्मत के दौरान गैस रिसाव की जांच की जा रही थी, तभी अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से रंजन दास, उनकी पत्नी जया दास, घर में काम करने वाली दशावती देवी और हाकर झुलस गए थे।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल काॅलेज में चल रहा था उपचार
हादसे के बाद रंजन दास, जया दास और दशावती देवी को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल काॅलेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गैस हाकर का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। गंभीर रूप से झुलसे रंजन दास की 11 अक्टूबर की भोर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अब पत्नी जया दास की भी मौत हो गई। हादसे में दंपती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed