{"_id":"69b9f70f48527778c10fe94e","slug":"with-the-help-of-cctv-the-police-reached-the-accused-teenager-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1261778-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीसीटीवी की मदद से आरोपी किशोर तक पहुंची थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीसीटीवी की मदद से आरोपी किशोर तक पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डुबोकर मासूम की हत्या का मामला, पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा
घर से 20 मीटर दूर रहने वाला किशोर निकला कातिल, वारदात के बाद आराम से सोया
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय मासूम मोमिनुल हक की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हत्या का आरोपी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस की गिरफ्त में आया। आरोपी को मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद बच्चे को दफना दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के घर वालों के साथ आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
मृतक के पिता अब्दुल ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा घर के पास ही रहने वाले किशोर के साथ गया था। आरोपी उनके बेटे को बहला-फुसलाकर तालाब तक ले गया और वहां डुबोकर उसकी हत्या कर दी। पिता के मुताबिक, आरोपी ने उनके बेटे को बेरहमी से मारा और उसके बाद घर आकर आराम से सो गया। पिता अब्दुल ने आरोपी को कठोर सजा की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और ऐसी वारदात करने की हिम्मत न करे।
सोमवार को तलाश के दौरान तालाब में बच्चे की लाश मिली। शव मिट्टी में धंसा हुआ था और एक हाथ का मांस गायब था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह घटना के बाद खुले में पड़े रहने के कारण जानवरों द्वारा भी हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी किशोर बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर उसे अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। पहले तो आरोपी ने बच्चे को साथ ले जाने से इन्कार किया लेकिन जब पुलिस ने फुटेज दिखाया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया। आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बेटे की याद में रोती रही मां की तबीयत बिगड़ी
मृतक की मां मरियम खातून बेटे की तस्वीर को सीने से लगाकर लगातार रोती रहीं और खाना तक नहीं खाया। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। छोटे भाई-बहन इमामूल और सोहना इस घटना को समझ नहीं पा रहे हैं। आरोपी का घर मृतक के घर से महज 20 मीटर की दूरी पर है। वारदात सामने आने के बाद आरोपी के परिजन घर में ताला बंद कर भाग गए हैं।
Trending Videos